महिला को बरगला ज्वेलरी, मोबाइल और कैश ले गए शातिर: रास्ते में रोक कहा ‘सारे दुख हो जाएंगे दूर, बोलो- ओम नमः: शिवाय
बिहार

महिला को बरगला ज्वेलरी, मोबाइल और कैश ले गए शातिर: रास्ते में रोक कहा ‘सारे दुख हो जाएंगे दूर, बोलो- ओम नमः: शिवाय

[ad_1]

पटनाएक घंटा पहले

पटना में एक महिला के साथ ठगी हो गई है। घर जा रही महिला को रास्ते में 4 शातिरों ने रोका। उससे कहा कि ‘ आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे, बोलो ओम नमः: शिवाय’। इस बात को सुनने के बाद न जाने महिला को क्या हुआ, वो शातिर ठगों के झांसे में आ गई।

शातिरों ने उससे सोना से बने गला की चेन, लॉकेट, कान की बाली, सैलरी के 6 हजार रुपए और एक मोबाइल, सब कुछ ले लिया। इसके बाद बड़े आराम से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को एहसास हुआ कि उसका तो सब कुछ लूट गया है। फिर क्या था, इसके बाद कंप्लेन करने वो थाना पहुंच गई।

कार शोर रूम करती है काम
सोमवार को हुए ठगी का यह मामला पटना के गांधी मैदान थाना इलाके का है। पीड़ित महिला का नाम मालती देवी है। वो परसा बाजार इलाके की रहने वाली है। एक कार शो रूम में काम करती है। दोपहर बाद वो अपना काम खत्म कर घर जा रही थी। उसी बीच रास्ते में शातिरों ने महिला को घेर लिया। इसके बाद तरह-तरह की बातें बनाकर महिला को अपने झांसे में लिया। आज ही महिला को उसकी सैलरी 6 हजार रुपए मिले थे। इसे भी शातिरों ने ठग लिया था। महिला के पास कोई सामान नहीं छोड़ा

दो बाइक पर सवार थे चार अपराधी
अपने साथ हुए ठगी के वारदात के बाद पीड़ित महिला गांधी मैदान थाना पहुंची। उसने लिखित रूप से इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद थाना की एक टीम ने अपनी जांच शुरू की। रास्ते के CCTV कैमरे को खंगाला। तब फुटेज में दो अलग-अलग बाइक पर कुल 4 शातिर दिखे। जिन्होंने महिला के साथ ठगी की। पुलिस उनकी पहचान के साथ ही फुटेज के आधार पर उन्हें पकड़ने में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link