सीवान में शतचंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा: हजारों की संख्या में माथे पर कलश लेकर निकली कन्याएं, हाथी घोड़ों रहें शामिल
बिहार

सीवान में शतचंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा: हजारों की संख्या में माथे पर कलश लेकर निकली कन्याएं, हाथी घोड़ों रहें शामिल

[ad_1]

सीवान17 मिनट पहले

सीवान में आज से शुरु हो रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार की दोपहर हजारों कन्याओं ने अपने माथे पर कलश लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया। शहर के कलेक्ट्रेट पोखरे से जलभरी करने के बाद वापस यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा में हाथी घोड़े ऊंट तथा बैंड बाजे अलग ही दृश्य बिखेर रहे थे। गौरतलब है कि जिले के महाराजगंज अनुमंडल शहर मुख्यालय के नखास चौक बड़ी देवी आस्थान के प्रांगण में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी हो रहे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में नामचीन कथा वाचिका परम पूज्य प्रियंका शास्त्री श्री धाम वृंदावन से आईं है। जिनके मधुर वाणी से भक्तों के बीच श्रीमद् भागवत कथा प्रस्तुत की जाएगी। इसके लिए पूरे शहर को सजाया गया है। महाराजगंज में भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है।

कलश यात्रा में शामिल हाथी

कलश यात्रा में शामिल हाथी

कलश यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

गौरतलब है कि दोपहर में निकाली गई कलश यात्रा में चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के देखरेख में कलश यात्रा में शामिल कन्याओं और श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया कराते हुए कलेक्ट्रेट पोखरे से जलभरी करा कर वापस यज्ञ स्थल तक लाया गया। आगे आगे बेंड बाजा हाथी घोड़े अलग ही पहचान स्थापित कर रहे। कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए गए। बताते चले की 31 जनवरी से 8 फरवरी तक संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में भक्तों की आने की उम्मीद जताई गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link