[ad_1]
पेले ने ट्वीट किया, ”बहुत की दुखद समाचार. मैने एक अच्छा दोस्त और दुनिया ने एक महान खिलाड़ी खो दिया. बहुत कुछ कहना है लेकिन फिलहाल इतना ही कहूंगा कि ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे. उम्मीद है कि एक दिन हम आसमान में कहीं साथ फुटबॉल खेलेंगे.”
पेले और माराडोना एक दूसरे के खेल के प्रशंसक थे. दोनों की उम्र में दो दशक का फासला था, लेकिन रिश्ता दोस्ती का था. फुटबॉल के खेल को खूबसूरत बनाने में इन दोनों के योगदान को दुनिया ने सराहा और इन दोनों ने एक दूसरे के हुनर को.
Que notícia triste. Eu perdi um grande amigo e o mundo perdeu uma lenda. Ainda há muito a ser dito, mas por agora, que Deus dê força para os familiares. Um dia, eu espero que possamos jogar bola juntos no céu. pic.twitter.com/6Li76HTikA
— Pelé (@Pele) November 25, 2020
महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन से खेल जगत भी शोक में डूब गया और सोशल मीडिया पर इस महानायक को श्रद्धांजलि दी गई. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा, ”मेरा हीरो नहीं रहा. माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस. मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था.” गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था.
My hero no more ..my mad genius rest in peace ..I watched football for you.. pic.twitter.com/JhqFffD2vr
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 25, 2020
विराट कोहली ने भी माराडोना को श्रद्धांजलि दी है.
RIP Diego Maradona. He changed the way the beautiful game of football is played. True genius.
— Virat Kohli (@imVkohli) November 26, 2020
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी माराडोना के लिए एक ट्वीट किया है.
Hoje despeço-me de um amigo e o Mundo despede-se de um génio eterno. Um dos melhores de todos os tempos. Um mágico inigualável. Parte demasiado cedo, mas deixa um legado sem limites e um vazio que jamais será preenchido. Descansa em paz, craque. Nunca serás esquecido.🙏🏽 pic.twitter.com/WTS21uxmdL
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) November 25, 2020
भारत के फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भी माराडोना को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है.
The man has left us. His magic, madness and legend never will. #Maradona pic.twitter.com/gQ2pYpfts7
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) November 26, 2020
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी माराडोना के लिए ट्वीट किया है.
Rip Legend pic.twitter.com/XerK38JzVW
— K L Rahul (@klrahul11) November 26, 2020
भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, ”अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना फुटबॉल के मैदान पर एक जादूगर की तरह थे. फुटबॉल ने आज एक नगीना खो दिया. उनका नाम फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज रहेगा.”
Argentinian football legend Diego Maradona was like a magician with the ball at his feet. Football has lost an invaluable gem today. His glorious legacy will forever have a place in football history. Rest in peace. #Maradona #diegomaradona #RIPLegend #football pic.twitter.com/WEyNhdJIXS
— Praful Patel (@praful_patel) November 25, 2020
चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ”फुटबॉल और विश्व खेल जगत ने आज महानतम खिलाड़ियों में से एक खो दिया. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे डिएगो माराडोना. आपकी कमी खलेगी.”
Football and the world of sports has lost one of its greatest players today.Rest in Peace Diego Maradona!You shall be missed. pic.twitter.com/QxhuROZ5a5
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 25, 2020
स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ”खेल के महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन. खेल जगत के लिए दुखद दिन. उनके परिवार , दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना.”
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने लिखा ,” तमाम यादों और पागलपन के लिए धन्यवाद.” भारत के पूर्व फुटबॉलर आई एम विजयन ने लिखा ,” फुटबॉल के भगवान , भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.”
[ad_2]
Source link